Breaking News
Oplus_131072

Almora: युवा व्यापारी को डंपर ने कुचला, मौत, आरोपित चालक फरार

– पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

-घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश

 

अल्मोड़ा: घूमने निकले युवा व्यापारी को बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। आरोपित डंपर चालक फरार है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रानीखेत जरूरी बाजार निवासी 30 वर्षीय लव साह पुत्र भारत साह बीते शुक्रवार की देर रात भोजन करने के बाद सदर बाजार की ओर निकले थे। बताया जा रहा कि उनके दोस्तों का फोन आया था।

बर्फ देखने और मिलने की बात पर लव पहुंचे ही थे कि गांधी चौक की ओर से गुजर रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया।

लोग लव साह को उप जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।

कोतवाल अशोक धनकड़ ने बताया कि प्रथम जांच में सामने आया है कि डंपर बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति का है। चालक की तलाश की जा रही है। बताया कि पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का एक तीन साल का बेटा है।

लव साह की मौत से व्यापारियों में शोक के साथ आक्रोश है। व्यापारियों ने डंपर चालक को पकड़ने की मांग की है।

 

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *