Breaking News

सीएम नी​तीश कुमार के बयान पर घमासान, BJP कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग

अल्मोड़ा: बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में भाजपा लगातार हमलावर है। महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि जिस देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। जहां केंद्र सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर आई है। वही बिहार के मुखिया की ओर से महिलाओं के प्रति इस तरह की बयानबाजी बेहद निंदनीय है। जिसे महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री रेखा आर्य, बीना नयाल, मीना नेगी, नेहा उप्रेती, इंदिरा बिष्ट, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, नगर अध्यक्ष अमित शाह, महेश नयाल, नगर महामंत्री मनोज जोशी, रवि रौतेला, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, अजय वर्मा, कृष्ण बहादुर, विनीत बिष्ट, देवेंद्र सत्यपाल, आनंद कनवाल, दिशांत पवार, संजय बिष्ट, मनीष बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, पंकज जोशी, रोहित भोज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

news logo

जीआईसी लोधिया में भारत स्काउट/गाइड का द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शुरू, ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ कार्यक्रम का आगाज

अल्मोड़ा। नगर से लगे राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया में मंगलवार यानि नौ दिसंबर से तीन …