देहरादून: देहरादून: लोकसभा व निकाय चुनाव से पहले उत्तराखंड शासन ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 11 आईएएस समेत 25 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। बुधवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगोली द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है।
देहरादून नगर निगम के आयुक्त मनुज गोयल को हटा दिया गया है। वहीं, पीसीएस वीर सिंह बुदियाल को देहरादून नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया। मनुज गोयल को अपर सचिव, ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी गई है। कई जिलों के सीडीओ भी बदले गए है।
2021 बैच की आईएएस आफिसर वरूणा अग्रवाल को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा व आईएएस अनामिका को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।
यहां देखें लिस्ट-
India Bharat News Latest Online Breaking News





