-घटना के बाद मृतक के स्वजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
बागेश्वर: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया। पंखे की कुंडी से शव लटका मिला। पुलिस पृथम दृष्टया घटना को आत्महत्या से जोड़ कर देख रही है। पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद परिजन गमगीन हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांडा थाना क्षेत्र के देवल-बिछराल निवासी 37 वर्षीय कैलाश राम पुत्र नंद राम का शव पंखे के कुंडे पर फंदे पर लटका हुआ था। सूचना के बाद थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक के चार बच्चे हैं।कैलाश मेहनत, मजदूरी कर बच्चों का भरण- पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है।
इधर, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा की मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News





