Breaking News

National Youth Day 2024: रामकृष्ण कुटीर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युगपुरुष स्वामी विवेकानंद को किया गया याद

अल्मोड़ा: रामकृष्ण कुटीर द्वारा युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद आदि अतिथियों ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

 

कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सैनिक स्कूल की छात्र प्रज्ञा पांडेय ने गीता पाठ किया। मोहित असवाल, राजेश गिरी व चंचल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर भाषण दिए। कार्यक्रम में कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा स्वामी विवेकानन्द की जीवन से जुड़े हुए पहलुओं पर दृष्टि डाली गई। उन्होंने एसएसजे विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द को लेकर स्थापित किये गए केंद्र की चर्चा की। साथ ही युवाओं सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जरूरतमंदों को राशन किट एवं कम्बल वितरित किये गए। संचालन नीरज भट्ट ने किया।

इस अवसर पर कुटीर के अधिकारियों के साथ डॉ जे.सी दुर्गापाल, अर्पण महाराज, विपिन जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

पंचायत चुनाव 2025:: पहले चरण के चुनाव की वोटिंग कल, अल्मोड़ा में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन तैयार

जिले में 1382 पदों पर होगा चुनाव, 3837 उम्मीदवार चुनावी मैदान में पहले चरण में …

preload imagepreload image
23:37