देहरादून: उत्तराखंड में चार पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जगहों पर पोस्टिंग दी है। शासन ने इस संदर्भ में आदेश जारी करते हुए इन अफसरों को तैनाती दी है। तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रोन्नत हुए अफसरों को लेकर अपर सचिव कार्मिक कर्मेंद्र सिंह ने आदेश जारी किया है।
उत्तराखंड में काफी समय से इंतजार कर रहे पीसीएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी गई है। खुशबू आर्य को अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ भेजा गया है। नितेश डागर को उधम सिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजा गया है। संजय कुमार को नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा भेजा है। जबकि रेखा को हरिद्वार से पौड़ी भेजा गया है।
इन सभी अधिकारियों को हाल ही में तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति किया गया था। तभी से इन अधिकारियों को नई तैनाती का इंतजार था। ऐसे में आखिरकार शासन ने इन अफसरों को जिम्मेदारी दी गयी है।
यहां देखें आदेश-
India Bharat News Latest Online Breaking News
