Breaking News
Oplus_131072

भाजयुमो ने लमगड़ा में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं में भरा जोश

अल्मोड़ा: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय ध्वज के प्रदर्शन से राष्ट्रीय गौरव और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा ने विकासखंड लमगड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा जीआईसी लमगड़ा से मुख्य बाजार होते हुए कौमारी विद्यालय तक निकाली गई। इस दौरान विधायक मोहन सिंह मेहरा यात्रा में हिस्सा लिया और युवाओं में जोश भरने का काम किया। इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा करने का उद्देश्य यह है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रवाद की भावना जागृत हो।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरे जिले की सभी विधानसभाओं में युवा मोर्चा द्वारा कराई जा रही है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को गौरव की अनुभूति करना है और उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता व संघर्ष को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।

तिरंगा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगडवाल, राजेंद्र बिष्ट, त्रिलोक रावत, संजय डालाकोटी, पुष्कर नैनवाल, मोहित रौतेला, विजय सतवाल, दिनेश पांडे, तारा बजेठा, हरीश सिजवाली, हरीश बिष्ट, भगवत फर्त्याल, इंद्र डसिला, नीमा दैला, ललिता दैला, हरीश सतवाल, हरीश बोरा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

पंचायत चुनाव 2025:: पहले चरण के चुनाव की वोटिंग कल, अल्मोड़ा में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन तैयार

जिले में 1382 पदों पर होगा चुनाव, 3837 उम्मीदवार चुनावी मैदान में पहले चरण में …

preload imagepreload image
02:16