Breaking News
Oplus_131072

बड़ी खबर: अल्मोड़ा में अवैध पत्थर खदानों पर छापेमारी, दो जेसीब मशीन जब्त, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

अल्मोड़ा। प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह कटारमल गांव के पास अवैध रूप से चल रही पत्थर की खदानों पर छापा मारा। इस दौरान दो जेसीबी मशीन जब्त की गई। इस कार्यवाही के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

कटारमल गांव के पास का पथरीला इलाका अवैध कारोबारियों के लिए सोने की खान साबित हो रहा है। राजनीतिक संरक्षण में ठेकेदार बेखौफ होकर यहां अवैध खनन कर मनमाने ढंग से खनिज संपदा का दोहन कर रहे हैं। प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कटरामल मंदिर से करीब तीन किमी पहले अवैध रूप ये चल रही पत्थर की दो खदानों पर छापेमारी की। दोनों खदानों में एक-एक जेसीबी मशीन खनन करते हुए पाई गई।

एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि अवैध खनन को लेकर डीएम आलोक कुमार पांडेय द्वारा सख्त कार्रवाई के​ निर्देश दिए गए है। और ग्रामीणों द्वारा भी खनन करने की शिकायत की गई थी। खनन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर गुरुवार सुबह 5:30 बजे छापेमारी की गई। इस दौरान दो खदानों में अवैध खनन होते पाया गया। और काफी अवैध खनन सामग्री मिली है। उन्होंने बताया कि कुंदन बिष्ट व मदन बिष्ट द्वारा यहां पर अवैध रूप से खनन कराया जा रहा था। खनन विभाग द्वारा मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि करीब तीन माह पहले खदान में छापेमारी की गई थी। तब अवैध खनन कराने वालों पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया था।

दरअसल, कटारमल क्षेत्र में लंबे समय से खनन का यह अवैध खेल रहा है। सूत्रों के मुताबिक खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से पत्थर निकालकर उन्हें जिले के कई हिस्सों समेत अन्य जिलों में बेचा जा रहा है। खनन माफियाओं द्वारा कई थाना, चौकी व पुलिस बैरियर पार कर यह पत्थर एक से दूसरी जगह पहुंचा दिए। ​जिससे अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे है।

छापेमारी टीम में एसडीएम जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार ज्योति धपवाल, खान अधिकारी राहुल रावत आदि मौजूद रहे।

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …