Breaking News

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

अल्मोड़ा। निकाय चुनाव से पहले दलबदल का सिलसिला जारी है। रविवार को कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने पार्टी छोड़ने वाले पदाधिकारियों को आड़े हाथों लिया है।

रविवार को मीडिया को दिए एक बयान में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए है उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि पार्टी छोड़ने वाले इन नेताओं ने हमेशा कांग्रेस से बगावत की। 2018 के नगरपालिका चुनाव में भी बगावत कर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जबकि ​कुछ पदाधिकारी ऐसे थे जो पिछले कई सालों से पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। जबकि कांग्रेस में रहते हुए सभी पदाधिकारियों को पार्टी ने बहुत सम्मान दिया था। लेकिन इन नेताओं द्वारा बदले में पार्टी के साथ विश्वासघात करने का काम किया।

भाजपा पर हमला बोलते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि नगर ही नहीं ​पूरे देश की जनता अब भाजपा के चाल चरित्र व चेहरे को समझ चुकी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेयर का पहला चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जाएगा। और कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी बंपर वोटों से जीत दर्ज करेंगे।

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …