Breaking News
Oplus_0

यूकेडी नेता भानु प्रकाश जोशी ने पार्टी और पद से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के विधानसभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संंबंध में एक पत्र उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष को प्रेषित किया है।

भानु प्रकाश जोशी 2022 विधानसभा चुनाव में यूकेडी के सिंबल पर अल्मोड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में वें पार्टी के अल्मोड़ा विधानसभा के प्रभारी भी है। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की कार्यक्रमों में सम्मिलित नहीं हो पा रहे और पार्टी की सेवा नहीं कर पा रहे है। जिसके चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

जोशी ने पूर्व में पार्टी द्वारा दिए गए सम्मान के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। और उनका इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से मुक्त करने की मांग की है।

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …