अल्मोड़ा। सूबे के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सदन में पहाड़ मैदान को लेकर दिया गया विवादित बयान का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। जिला मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने मंत्री के बयान पर गहरी नाराजगी जताते हुए मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली। और मंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जीआईसी गेट से चौघानपाटा तक कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पुतले की शव यात्रा निकाली। जहां मंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक शव का दहन किया गया।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा लोकतंत्र के मंदिर में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जिस तरह की भाषा पहाड़ के लोगों के लिए प्रयोग की उससे प्रतीत होता है कि मंत्री अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। राज्य निर्माण में पहाड़ के लोगों ने अपनी शहादत दी है कई दंश झेले है तब जाकर यह राज्य मिला है। पहाड़ के लोगों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। पहाड़ के लोगों को गाली देना राज्य के तमाम आंदोलनकारियों का अपमान है, पहाड़ के लोग इस अपमान का बदला जरूर लेंगे।
जिलाध्यक्ष भोज ने मंत्री प्रेमचंद को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उनमें अगर हिम्मत है तो वे पहाड़ का दौरा करके दिखाए। कांग्रेस पार्टी उन्हें अल्मोड़ा में घुसने नहीं देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से पहाड़ विरोधी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से तत्काल मंत्री पद से इस्तीफा लेने की मांग की है।
यहां नगर अध्यक्ष कांग्रेस तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, शोभा जोशी, पूरन रौतेला, दीपक कुमार, संजू सिंह, जगदीश तिवारी, कुंदन भंडारी, राजू भट्ट, वैभव पांडे, दीप सिंह डांगी, विनोद वैष्णव, लीला जोशी, निजाम कुरैशी, सुशील साह, कार्तिक साह, किरण आर्य, मंजू काण्डपाल, फेमिना खान, इरशाद एहमद, महेश आर्य, बाल विक्रम सिंह रावत, गौरव सतवाल, प्रदीप बिष्ट, अमर बिष्ट, एनडी पांडेय, गौरव वर्मा, बैभव पाण्डेय मोहन सिंह देवली, हरेंद्र सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, जगदीश पांडे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लमगड़ा चौराहे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया गया। यहां नगर अध्यक्ष पूरन पांडेय, राजेंद्र बिनवाल, बिशन राम, सूरज रावत, हिमांशु नगरकोटी, दीपक रावत, रमेश राम समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
एसएसजे विवि परिसर में आर्यन छात्र संगठन ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका और नारेबाजी कर आक्रोश जताया। यहां पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी, निशांत पांडे, साहिल कुमार, विनय कनवाल, हेमंत मेहरा, राहुल फ़ुलारा, राहुल कनवाल, प्रियांशु कनवाल, रोहित सिंह, पारस रौतेला, हर्षित जीना, कंचन उप्रेती आदि मौजूद रहे।