Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में दो दिवसीय महिला होलिकोत्सव का आगाज, जमकर थिरकी आधी आबादी

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी में महिला होली की धूम मची है। महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला होलिकोत्सव (mahila holikotsav) का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मंदिर परिसर में भव्य आगाज हो गया है। पहले दिन नगर क्षेत्र की महिला होल्यार टीमों द्वारा खड़ी होली गायन, झोड़ा गायन एवं वर्तमान परिदृश्य पर अनेक प्रकार के स्वांग रचकर सामाजिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार करके जनता को संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिव डीएलएसए शचि शर्मा समेत अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यहां अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, ललित लटवाल, रवि रौतेला, आनन्द सिंह बगडवाल, मनोज सनवाल, मनोज वर्मा, अर्जुन बिष्ट, त्रिलोचन जोशी,डॉ. जेसी दुर्गापाल, प्रताप सिंह सत्याल, रघु तिवारी आदि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा ने कहा कि महिला कल्याण संस्था कुमाउं की संस्कृति एवं होली विरासत को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही हैं। आज महिलाए हर विधा में आगे बढ़ रही हैं जो कि भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल एवं सचिव पुष्पा सती, संरक्षक मीता उपाध्याय, ममता चॊहान द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को अबीर एंव होली टोपी पहनाकर सम्मान किया। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी वर्तमान में कनाडा की नागरिक मीना भण्डारी विशेष तौर पर होलिकोत्सव को देखने के लिए अल्मोड़ा आयी हैं।

निर्णायक के रूप में रंगकर्मी रमेश लाल एवं बृजमोहन जोशी मौजूद रहे। संचालन संरक्षक मीता उपाध्याय एवं सचिव पुष्पा सती ने किया। यहां संस्था की आशा पंत, सुनैना मेहरा, चन्द्रा अग्रवाल, राधिका जोशी, दीपा सती जोशी, आशा कर्नाटक, रमा जोशी, दीपा जोशी, मंजू जोशी, सरला बिष्ट, गीता साह, ममता चौहान, अनुराधा अग्रवाल, रेखा चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

लापरवाही: चार दिन भी नहीं टिक पाई दीवार, निर्माण कार्यों की खुली पोल, दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के बग्वालीपोखर-मल्ली मिरई मोटर मार्ग पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एक बार …

preload imagepreload image
03:46