अल्मोड़ा। महेश नयाल को भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। मंगलवार को गांधी पार्क में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा पार्टी नेतृत्व ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव व 2027 विस चुनाव में भाजपा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। वही, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने जिलाध्यक्ष महेश नयाल को बधाई प्रेषित की है।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, रवि रौतेला, ललित लटवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, दर्शन रावत, राजीव गुरुरानी, लता बोरा, किरन पंत, बंसीलाल कक्कड़, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, नवीन बिष्ट, प्रेम लटवाल, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, हितेश नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, सोमेश्वर मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और जश्न मनाया। यहां विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, राजेंद्र कैड़ा, अंजली जोशी, कैलाश बोरा, प्रकाश भंडारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News