अल्मोड़ा: निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने कहा कि एलटी संवर्ग के शिक्षकों के अंतरमंडलीय स्थानांतरण मामले में विभाग मजबूती के साथ हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। कोर्ट ने इसके लिए आगामी 26 मार्च की तिथि नियत की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शिक्षकों की समस्याओं को कोर्ट के सामने रखा जाएगा। और हाईकोर्ट के निर्णय का भी पालन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों हाईकोर्ट ने एलटी शिक्षकों के अंतर मंडलीय ट्रांसफर की एसओपी को स्थगित कर दिया था। कोर्ट ने इस मामले में अब सरकार से जवाब मांगा है। गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचे निदेशक माध्यमिक डॉ. मुकुल कुमार सती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की मंशा थी कि लंबे समय से दूसरे मंडलों में तैनात एलटी शिक्षकों को उनके मंडल में भेजा जाए। इसके लिए एसओपी तैयार की गई थी और एसओपी के तहत 366 तबादले किए गए थें। इसके अलावा डॉ. सती ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति न हो पाने के कारण शिक्षक वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं। इस सम्बन्ध में शिक्षकों की सहमति से बीच का मार्ग निकालकर पदोन्नति का मार्ग खोला जा सकता है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इससे पहले सर्किट हाउस में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों और शिक्षक संगठनों ने पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती व उनकी पत्नी प्रधानाचार्य मीरा सती का स्वागत किया। इस मौके पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
स्वागत करने वालों में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी, जिलामंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, हीरा सिंह बोरा, जिला महिला उपाध्यक्षा मीनाक्षी जोशी, संयुक्त मंत्री कैलाश रावत, संयुक्त मंत्री महिला अजरा परवीन, कोषाध्यक्ष किशन खोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी राजू महरा, संयुक्त मंत्री धौलादेवी नितेश काण्डपाल, दीप चंद्र पाण्डे, पंकज टम्टा, बीडी पाण्डे, देवेश बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा तारा बिष्ट, सवित जनौटी, गोपाल मेहता आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News
