Breaking News
bjp logo

बड़ी खबर:: BJP महिला नेता के हाथ में सौंप सकती हैं प्रदेश अध्यक्ष की कमान, ये नाम चर्चाओं में, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी अगले 24 से 48 घंटे में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। पिछले दो दिनों से दिल्ली हाईकमान के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कई दौर की बैठक हो चुकी है। अब जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है।

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चाएं तेज हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नाम हैं। इस लिस्ट में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दीप्ति भारद्वाज का नाम भी चल रहा है। जानकार मान रहे हैं कि जैसे बीजेपी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर सबको चौंकाया है वैसे ही उत्तराखंड में भी हो सकता है।

जानकारों का मानना है कि भाजपा ने पूरे देश भर में जिस तरह महिला प्रतिनिधित्व को लेकर सबको चौंकाया है, ऐसा उत्तराखंड में भी हो सकता है। उत्तराखंड में पहली बार भाजपा एक महिला प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए ऐसा भी हो सकता है कि पार्टी इस बार किसी महिला चेहरे पर दांव खेल सकती है। इसमें गढ़वाल से ही किसी महिला नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में इस बार कई नाम शामिल हैं। इसमें विनोद चमोली, आदित्य कोठारी, पूरन सिंह फर्त्याल, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल का नाम चर्चाओं में है। जानकारों की मानें तो उत्तराखंड बीजेपी पिछले महीने तक अपने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को रिपीट करने के पूरे मूड में थी, लेकिन हाल ही में हुए घटनाक्रम और ताजा बयानों के बाद महेंद्र भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिल पाएगी इस पर संशय है।

Check Also

Almora:: डीएम का औचक निरीक्षण, बहुमंजिला पार्किंग में पकड़ी कई अव्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण …