अल्मोड़ा। आगामी छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा जिला प्रभारी और उपाध्यक्ष एनआरएचएम सुरेश भट्ट ने शिरकत की।
जिलाध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रभारी सुरेश भट्ट ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की। सुरेश भट्ट ने कहा कि स्थापना दिवस पर पार्टी बूथ से जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी और घर घर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा बूथ स्तर पर बैठक, सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन, गांव चलो अभियान, स्वच्छता सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुन्दन लटवाल, ललित लटवाल, अरविन्द बिष्ट, गिरीश खोलिया, त्रिलोचन जोशी, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, मंगल रावत, कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोड़ा, महिपाल बिष्ट, प्रकाश भटृ, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, देवेन्द्र नयाल, बिट्टू कर्नाटक, गोपाल जीना, लीला बोरा, रेखा आर्या, अमित साह,, जगदीश डंगवाल, गणेश जलाल, प्रताप गैड़ा, हरीश परिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।