अल्मोड़ा। दूसरे चरण के मतदान में सोमवार को द्वाराहाट ब्लाक के मल्ली बिठोली में बवाल हो गया। आरोप है कि करीब 25 मतपत्र गलत फाड़े जाने के कारण क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए प्रथम स्थान पर अंकित अनार चुनाव चिह्न गायब हो गए। एक मतदाता की शिकायत करने के बाद इसका खुलासा हुआ।
इस सूचना पर प्रत्याशी कुंती फुलारा ने पीठासीन अधिकारी से शिकायत की। जांच में पता चला कि मतपत्र गलत फट जाने के कारण अनार वाले निशान का आधा भाग मत प्रतिपण (काउंटर फाइल) पर भी मौजूद थे। इससे मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। रात करीब आठ बजे तक बूथ पर हंगामा जारी रहा।
मामले की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेंद्र नाथ गनोली मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी पत्रों की जांच की। इसके बाद कुंती फुलारा समर्थकों ने जबरन उन्हें हराने का आरोप लगाया और मतदान निरस्त कर दोबारा करने की मांग की। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मामले का समाधान करने का आरोप दिया। कुंती फुलारा के पति महेश फुलारा ने बताया कि अब सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिखित आश्वासन पर घेराव समाप्त कर दिया है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट ईड़ा राजेंद्र नाथ ने बताया कि जांच में 24 मतपत्र गलत फाड़े हुए पाए गए हैं। प्रत्याशियों से वार्ता कर मामले को सुलझाया जा रहा है।
India Bharat News Latest Online Breaking News