Breaking News

Almora: ऐतिहासिक पटाल बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर हुई बैठक, डीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा। नगर की ऐतिहासिक पटाल बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर होने वाले कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। बैठक में बाजार के सौंदर्यीकरण तथा बिजली के तारों एवं पानी के पाइपों को भूमिगत करने के लिए डीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को कहा कि सौंदर्यीकरण के कार्यों से पूर्व बाजार के सभी हितधारकों, व्यापारियों एवं नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से बैठक की जाए तथा सभी कार्यों को लेकर बाजार के हितधारकों एवं व्यापारियों के साथ वार्ता की जाए, जिससे हितधारकों में किसी भी आशंका की गुंजाइश न रहे।

 

डीएम ने बिजली एवं पानी सप्लाई से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वें अपने अपने कार्यों की रूपरेखा जल्द तैयार कर लें। उन्होंने कंसल्टेंट कंपनी के अधिकारियों को पूरे बाजार का भ्रमण कर सौंदर्यीकरण को लेकर संभावनाएं देखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए डिजाइन एवं सामग्री सभी उच्च गुणवत्ता की ही होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जल निकासी की उपयुक्त व्यवस्था बनाई जाए।

 

बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा, डीटीडीओ प्रकाश सिंह खत्री, ईई जल संस्थान नीरज तिवारी, यूपीसीएल कन्हैया जी मिश्रा, तहसीलदार ज्योति धपवाल, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, जन्मेजय तिवारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *