अल्मोड़ा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले ने प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। धामी सरकार पर आरोप लगाया कि वह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
माकपा जिला सचिव आरपी जोशी ने जारी बयान में कहा कि परीक्षा केन्द्र में प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर बाहर भेजना सरकारी संरक्षण के बिना सम्भव नहीं है। आरोप लगाया है कि जहां से पेपर लीक हुआ वहां जैमर व्यवस्था जानबूझकर नहीं की गई, ताकि सरकार के संरक्षण में पल रहे नकल माफियाओं को लाभ पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा पेपर लीक का मामला केवल एक भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि एक सामाजिक अन्याय का मामला है। केवल छोटे मोहरे नहीं बल्कि पूरे तंत्र में मौजूद बड़े मास्टरमाइंड की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच करवाने, आयोग अध्यक्ष सहित परीक्षा व्यवस्था में लगे सभी जिम्मेदार लोगों को उनके पदों से हटाने एवं परीक्षा दोबारा आयोजित करने की मांग की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News