Breaking News
Oplus_131072

पंचवटी में शूर्पणखा की कटी नाक, रावण ने छल से किया सीता का हरण, DM-SSP ने की समिति की सराहना

अल्मोड़ा। भुवनेश्वर महादेव मन्दिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला की छठे दिन की रामलीला में मुनि अत्रि-अनुसूया, पंचवटी प्रसंग, शूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण, त्रिसरा प्रसंग व वध, रावण-मारीच संवाद, सीता हरण, जटायु प्रसंग आदि का सुन्दर मंचन किया गया। जिसमें शूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण, रावण-साधु मारीच संवाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

 

रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय व एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भुवनेश्वर महोदव मन्दिर एवं रामलीला समिति के परिसर में दर्शकों की भारी संख्या एवं शान्ति व्यवस्था को देखकर वे अति उत्साहित हैं, उन्होंने इस परिसर के भव्य मंच व दर्शक दीर्घा को देखकर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए समिति के संस्थापक, संरक्षक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्ट् कर्नाटक के इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई प्रेषित की। कहा कि इस सुधारीकरण एवं सौंदरीकरण के काम में उनके द्वारा जो भी सहयोग होगा उसे अवश्य करेंगे।

 

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि अल्मोड़ा को नशा मुक्त करना सभी का दायित्व है, जिससे सुन्दर समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति हेतु रामलीला कमेटी की यह सार्थक पहल भी उपयोगी सिद्ध होगी।

राम की पात्र रश्मि काण्डपाल, लक्ष्मण कोमल जोशी, सीता वैष्णवी पवार, शूर्पणखा ममता वाणी भट्ट, सहयोगी शूर्पणखाएं हर्ष टम्टा,प्रत्यक्षा मल्होत्रा, निशा, नकटी शूर्पणखा पायल काण्डपाल, रावण तथा जोगी रावण पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक, साधु मारीच मनीष जोशी, खर अखिलेश सिंह थापा, दूषण कमल पालीवाल, त्रिसरा अभिषेक तिवारी, अत्रि मुनि बद्री प्रसाद कर्नाटक, अनुसूया गीतांजलि पाण्डे आदि ने जीवन्त अभिनय किया।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से गोविंद सिंह रावत, चन्दन सिंह, विजय वृहस्पति, हरीश भट्ट, अशोक बनकोटी, सुरेश चन्द्र जोशी, ललित मोहन कर्नाटक, कैलाश चन्द्र तिवारी, जीवन चन्द्र तिवारी, पवन जोशी, शेखर जोशी, गोकुलानंद जोशी, प्रमोद कुमार तिवारी, राहुल जोशी, प्रमोद पाण्डे, दिनेश चन्द्र तिवारी, बृजेश पाण्डे, गोकुलानंद जोशी, बद्री प्रसाद कर्नाटक, एसएस कपकोटी, रेखा काण्डपाल, ऊषा जोशी, बन्दना जोशी, कीर्ति नैनवाल, मंजू नैनवाल, ललिता, शान्ता, ज्योति कर्नाटक, गुड़िया तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संचालन भावना मल्होत्रा ने किया।

 

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *