अल्मोड़ा। भाजपा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे गौरव पांडे का भाजपाईयों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। लोधिया से ढोल-दमाऊं, बैंड-बाजों के साथ प्रदेश मंत्री का काफिला नगर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। जहां भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर उनका अभिनंदन किया।
प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने भव्य स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने प्रदेश मंत्री पद का दायित्व मिलने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि पूर्ण समर्पण और तन्मयता के साथ वें क्षेत्र की जनता के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। सभी मिलकर विधानसभा चुनाव 2027 में फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।
जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि जिले के लिए यह गर्व की बात है गौरव पांडे को प्रदेश संगठन में मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे के नेतृत्व में युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनका मार्गदर्शन संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे को प्रदेश नेतृत्व में शामिल होने से जिले को सरकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक कार्यों में और अधिक लाभ एवं अवसर प्राप्त होंगे। उनके नेतृत्व से जिले का विकास और संगठन सशक्त होगा।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, नीमा आर्य, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, उपाध्यक्ष संजय डालाकोटी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, सुनील बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, नरेंद्र आगरी, रेखा आर्य, मनोज जोशी, कमल बिष्ट, प्रकाश बिष्ट समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News