Breaking News

2027 में सभी छह सीटें BJP की झोली में डालना लक्ष्य: पांडे

अल्मोड़ा। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने कहा कि धामी सरकार में प्रदेश लगातार नये आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यों से जनता में अपार उत्साह हैं। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बंपर सीटें जीत कर तीसरी बार सरकार बनाएगी।

 

को नगर के एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री पांडे ने कहा कि विस चुनाव के लिए कम समय बचा है। ऐसे में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में जिले की सभी छह विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में आएंगी।

 

जागेश्वर विस से चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रदेश मंत्री पांडे ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि भाजपा अनुशासन से चलने वाली पार्टी है। और पार्टी तय करेगी कि किसे कहां से चुनाव लड़ना हैं।

 

पेपर लीक प्रकरण के विभिन्न सवालों पर भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने कहा कि धामी सरकार में रिकॉर्ड भर्ती परीक्षा हुई है। हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ हैं। प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को प्रतिबद्ध है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पेपर के कुछ पेज केंद्र से बाहर आने के मामले में सरकार गंभीर है। सरकार द्वारा एसआईटी गठित की गई है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, किरन पंत, राजेंद्र कैड़ा, मंगल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *