Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हेली सेवा शुरू, घंटों की दूरी मिनटों में होगी तय, किराया समेत अन्य जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। उत्तराखंड समेत अल्मोड़ा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सरकार लगातार जोर दे रही है। अल्मोड़ा-देहरादून के बाद अब अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवा शुरू हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वर्चुअली हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से चल रही थी। प्रशासन भी लगातार इस ओर प्रयासरत था। आखिरकार सरकार ने इस सेवा को शुरू कर जिले के लोगों को बड़ी सौगात दी है। सड़क मार्ग से करीब चार घंटे में पूरा होने वाला सफर अब कुछ मिनटों में पूरा हो सकेगा।

 

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि अल्मोड़ा उत्तराखंड का प्राचीन नगर होने के साथ ही ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर हैं। ये शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हेली सेवा शुरू होने से अब पर्यटक हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक महज कुछ मिनटों में पहुंच सकेंगे। हवाई सेवाओं से दोनों क्षेत्रों में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

 

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि हवाई सेवा शुरू होन से आपात परिस्थितियों में लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे अल्मोड़ा के पर्यटन को पंख लगेंगे तथा आर्थिकी में वृद्धि होगी। प्रतिदिन चलने वाली इस हवाई सेवा को हेरिटेज एविएशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा। यह सेवा दिन में दो बार अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच चलेगी।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने मुख्यमंत्री व सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा आमजन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि अभी हेली सेवा की शुरूआत हुई है। हेली के किराये को कम करने के लिए वें मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री दूरदृष्टि व विकास की सोच रखते हैं। उन्हें उम्मीद हैं कि मुख्यमंत्री इस पर विचार कर जनहित में निर्णय ​लेंगे।

 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, महापौर अजय वर्मा, पूर्व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, डीएस सलाल,  भाजपा नवीन बिष्ट, ईई हर्षित गुप्ता, जगत भट्ट, धरम सिंह, हेरिटेज एविएशन के गीता रावल, अंजलि, मनोज कुमार, हरवीर सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

 

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हेली सेवा सप्ताह में हर रोज उड़ान भरेगी। इस हवाई सेवा को हेरिटेज एविएशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा। प्रत्येक दिन दो बार अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच चलेगी। पहली उड़ान दोपहर 12:50 पर रवाना होगी तथा दूसरी उड़ान का समय शाम 16:10 बजे रहेगा। किराया 2625 रुपए रहेगा। यात्री https://airheritage.in/ के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *