Breaking News
Oplus_131072

मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, सोनम वांगचुक को रिहा करने की मांग

अल्मोड़ा। मुजफ्फरनगर कांड की बरसी के पूर्व दिवस पर गांधी पार्क में विभिन्न जनसंगठनों से जुड़े लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के बैनर तले हुए धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य आंदोलन के शहीदों के
बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनने के 25 साल बाद भी मूल अवधारणा अब तक पूरी हुई और न ही मुजफ्फरनगर कांड के सभी दोषियों को सजा मिल पाई। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, खनन तथा लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की।

 

अपने संबोधन में उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें पूंजीपतियों के हित साध रही हैं, आम जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उत्तराखण्ड ठेकेदारी व्यवस्था पर चल रहा है और जनता की आवाज उठाने पर देशद्रोह जैसे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।

 

उत्तराखण्ड लोक वाहिनी के नेता जगत रौतेला ने कहा कि भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था है, लेकिन डेढ़ वर्ष से अल्मोड़ा–बागेश्वर– पिथौरागढ़ मार्ग का पुनर्निर्माण नहीं करा पा रही है।

 

उक्रांद के गिरीश नाथ गोस्वामी ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी कर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का काम कर रही है। दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि जब तक उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी गैरसैंण नहीं बनती, तब तक राज्य की मूल अवधारणा अधूरी रहेगी।

 

वक्ताओं ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर एनएसए के तहत केस दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी पर आक्रोश जताते हुए उन्हें शीघ्र रिहा करने की मांग की। गिरफ्तारी के विरोध में तीन अक्टूबर की शाम कैंडल मार्च निकाल पर सहमति जताई।

 

कार्यक्रम को व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, जीवन चन्द्र, प्रेस क्लब के सचिव रमेश जोशी, उलोवा के अजय मित्र बिष्ट, नारायण राम व विमल तिवारी ने संबोधित किया।

यहां कौस्तुभानन्द भट्ट, एड. विमल तिवारी, दीपांशु पाण्डे, सोनी मेहता, सीता चम्याल, किरन आर्या, भारती, जगत रौतेला, ममता विष्ट, मो. साकिब, राजू गिरी गोस्वामी, पान सिंह बिष्ट, ममता बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *