Breaking News
Oplus_131072

न्याय के देवता के दरबार में लगाई पेंशन की फरियाद, CEO अल्मोड़ा की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की

 

अल्मोड़ा। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ गुरुवार को न्याय के देवता चितई ग्वल देवता के मंदिर पहुंचा। संघ के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त अशासकीय शिक्षकों के पेंशन प्रकरण मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा अनावश्यक रूप से लंबित रखने का आरोप लगाते हुए मंदिर में फरियाद लगाई।

 

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सीईओ द्वारा उनके पेंशन संबंधी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित रखे जा रहे हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि गोलू देवता सीईओ को सद्बुद्धि दें ताकि सेवानिवृत्त शिक्षकों को समय पर उनका हक मिल सके।

शिक्षकों ने कहा कि उत्तराखंड के 12 जनपदों में सेवानिवृत्त शिक्षक अंतिम आहरित वेतन के आधार पर पेंशन और अन्य देयक पा रहे हैं, लेकिन अल्मोड़ा में यह सुविधा अब तक लागू नहीं हो पाई है।

 

इस अवसर पर हीरा सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह मेहरा, ललित मोहन जोशी, अशोक कुमार पंत, हरीश उप्रेती,अशोक गढ़िया, हीरा टम्टा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

 

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *