अल्मोड़ा। शहीद सम्मान यात्रा 2.0 को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने चौघानपाटा में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा के तहत जिले के चार शहीदों के घरों से कलश में मिट्टी को संग्रहित किया गया है जो देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचाई जाएगी। इन शहीदों में हवालदार नंदन सिंह अधिकारी, सिपाही बृजेश रौतेला, हवालदार राजेंद्र सिंह तथा सिपाही हिमांशु शामिल हैं।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पुष्पांजलि कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने उनके परिवार जनों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र तथा राज्य सरकारें मिलकर सैनिकों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्हें वह सम्मान देने के लिए सजग हैं जिसके वें हकदार हैं। देहरादून का सैन्य धाम इसी सम्मान का उदाहरण है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय मनराल (से.नि) ने बताया कि वर्ष 2021 में शहीद सम्मान यात्रा के तहत जिले के 159 शहीद सैनिकों के आंगन से पावन मिट्टी तथा जीवन दायिनी कोसी, सुयाल तथा रामगंगा इत्यादि प्रमुख नदियों का पावन जल संग्रहण कर कलश के माध्यम से सैन्यधाम भेजा गया था।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, डीसी तिवारी, नवीन जोशी, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह मेहरा, राजकुमार बिष्ट, कैलाश कांडपाल, देवेंद्र सिंह, मदन सिंह, चंपा देवी सहित, गोविंद सिंह पिलख्वाल, आनंद कनवाल, मदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News