Breaking News
Doctor
Doctor. Pc.- ABP NEWS

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान:: अल्मोड़ा में 64 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, जानिए स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धिया

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में चलाये गए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा संपन्न हो गया है। इस दौरान कुल 224 स्क्रीनिंग कैंप तथा 11 वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित आयोजित किए गए।

सीएमओ डॉक्टर एनसी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पखवाड़ें में कुल 64706 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। हाइपर टैंशन के 31675 तथा डायबिटीज के 30988 लोगों की जांच की गई। सरवाइकल कैंसर की 2603 महिलाओं तथा ब्रैस्ट कैंसर की 9505 महिलाओं की जांच की गई।

 

ओरल कैंसर के कुल 18255 लोगों की स्क्रीनिंग की गई तथा 2322 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। पौष्टिक आहार लिए जाने के लिए 4697 सत्र आयोजित किए गए। 12054 लोगों की टीबी की जांच तथा 891 निश्चय मित्र बनाए गए। 29258 लोगों की काउन्सिलिंग की गयी। 900 आयुष्मान कार्ड तथा आभा आईडी बनाई गई। 416 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। 3946 ब्लड डोनर पंजीकृत किये गये तथा 273 यूनिट रक्त जमा किया गया।

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *