इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड क्रांति दल के दो दिवसीय अधिवशन के दूसरे दिन कार्यक्रम की कवरेज करने पहुंचे एक पत्रकार पर कार्यकर्ताओं ने हमला कर उनका मोबाइल छिनते हुए रिकॉर्डिंग वीडियो डिलीट कर दी। छीना झपटी की इस घटना में पत्रकार का चश्मा भी तोड़ा गया। पत्रकार ने मामले में कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक न्यूज चैनल से जुड़े पत्रकार गोविन्द पाटनी बुधवार को पीरूमदारा, रामनगर में चल रहे उत्तराखंड क्रांति दल के सम्मेलन की कवरेज कर रहे थे। न्यूज कवरेज के दौरान अचानक महिला कार्यकर्ताओं सहित 30-40 लोगों की भीड़ ने गोविन्द पाटनी को घेरकर गाली गलौच करते हुए उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका मोबाइल फोन छीनकर उनकी रिकॉर्डिंग भी नष्ट कर दी। घटना के बाद गोविंद पाटनी ने रामनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गोविंद ने बताया कि यूकेडी सम्मेलन की कवरेज के दौरान महिला कार्यकर्ताओं सहित 30-40 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेरकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया। भीड़ उन्हें कॉलर पकड़कर जबरन एक कमरे में ले गई। जहां उनके साथ गाली गलौच करते जबरन उनका मोबाइल छीनकर उनके द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो भी डिलीट कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News