अल्मोड़ा। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क हादसों में जहां कई लोग असमय मौत का शिकार हो रहे हैं वही, कई लोग घायल हो रहे हैं। जिले में एक और दर्दनाक सड़क हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बाड़ेछीना शेराघाट मोटर मार्ग में शुक्रवार को जमराड़ी पॉवर हाउस के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे कनारीछीना से सवारी छोड़कर वापस जमराड़ी की तरफ आ रही ऑल्टो कार संख्या यूके 01 1564 पावर हाउस के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में जमराड़ी निवासी 34 वर्षीय महिपाल नेगी पुत्र चंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक नीरज सिंह गैड़ा पुत्र राम सिंह, निवासी झिरोली बागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिपाल सिंह अविवाहित था। इस घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया।
India Bharat News Latest Online Breaking News


