कांग्रेस के भारी दबाव से बैकफुट में आए सीएमओ
डॉक्टरों के तबादला आदेश को अग्रिम आदेश तक के लिए किया निरस्त
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल से दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले के विरोध में शनिवार को विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकताओं ने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। सीएमओ कार्यालय में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। और आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।
विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए जिला अस्पताल से डॉक्टरों का तबादला कर उन्हें सीएचसी चौखुटिया भेज दिया। चौखुटिया में लोग पिछले 24 दिन से सीएचसी के मानकों के अनुरूप डॉक्टर व संसाधन उपलब्ध कराने व समस्याओं का स्थाई समाधान करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार मांगों को पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि रेफरल सेंटर बन चुके जिला मुख्यालय समेत अन्य अस्पतालों में सरकार जरूरी संसाधन मुहैया कराए। अन्यथा कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। सरकार में आने के लिए भाजपा ने जनता से खोखले वादे किए। जो अब जनता भलीभांति समझ चुकी है।
तबादला आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर विधायक व कांग्रेसी सीएमओ कार्यालय में डटे रहे। बाद में भारी दबाव के बाद सीएमओ डॉ. एनसी तिवारी द्वारा दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण आदेश को निरस्त किया गया। जिसके बाद कांग्रेसजन माने।
यहां जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, गोविंद सिंह मेहरा, मनोज वर्मा, नारायण पांडे, बीके पाण्डेय, अंबी राम, दीप डांगी, दिनेश नेगी, पीतांबर पांडे, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, वैभव पांडेय, निर्मल रावत, तारु तिवारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, महेश चंद्र, सुरेन्द्र सिंह मेहता, मुकेश कुमार, कार्तिक साह, गौरव वर्मा, रविन्द्र कुमार टम्टा, पूरन रौतेला, परितोष जोशी, अजीत कार्की, मोहन सिंह देवली, नितिन रावत, शशांक बिष्ट, पवन मेहरा, गौरव वर्मा, शोभा जोशी, दिनेश पिलख्वाल, कृष्णा लटवाल, दीपक कुमार, हिमांशु मेहता, गुंजन चम्याल, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


