Breaking News
Oplus_131072

शहर की सड़कों पर उतरें DM व SSP, कहा- हेलमेट पुलिस के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए पहनें

 

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं एसएसपी देवेंद्र पींचा ने रविवार को नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा की स्थिति का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मॉल रोड में बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड व अन्य व्यस्त मार्गों पर यातायात की सुचारू व्यवस्था का स्थलीय अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम व एसएसपी ने सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता एवं उपयोगिता के संबंध में अवगत कराया तथा स्वयं हेलमेट वितरित कर लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग की प्रेरणा दी। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक है। प्रत्येक वाहन चालक जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं की ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

 

उन्होंने जनता से अपील की है कि हेलमेट सिर्फ पुलिस के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए पहनें। डीएम व एसएसपी ने बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग एवं गलत पार्किंग जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस को निर्देशित किया। इस दौरान डीएम व एसएसपी ने स्थानीय लोगों से भेंट कर नगर की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान एसडीएम संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

पार्किंग के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने केएमओयू बस स्टेशन के पास निर्माणाधीन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों समेत अनेक जानकारियां प्राप्त की। डीएम ने कहा जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक इस पार्किंग का आंशिक संचालन किया जाए। डीएम ने शिखर तिराहा स्थित बहुमंजिला पार्किंग का निरीक्षण कर पार्किंग में अज्ञात एवं अवैध वाहनों पर रोक लगाने और पिछले दिनों अग्निकांड में क्षतिग्रस्त वाहन को पार्किंग से हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने सहायक नगर आयुक्त को प्रेस क्लब भवन के आस पास इकट्ठे हुए कूड़े को तत्काल साफ कर वहां एक सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए।

 

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *