Breaking News
Oplus_131072

पीडब्ल्यूडी का दावा, अल्मोड़ा की सड़कें हुई गड्ढा मुक्त, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा: इस साल मानसून ने जमकर अपना कहर बरपाया। मानसून सीजन में हुए भारी नुकसान के बाद अल्मोड़ा जिले में कई सड़क प्रभावित हुई। कई जगहों पर सड़कें टूटी और वाश आउट हो गई। वहीं कई जगहों पर सड़कों पर भारी नुकसान के छोटे बड़े गड्ढे पड़ गए।

 

ऐसे में सरकार ने मानसून सीजन खत्म होते ही तत्काल इन गड्ढों को भरने और व्यवस्थाओं को सुचारू करने का दावा किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को डेडलाइन दी थी। ये डेडलाइन 31 अक्टूबर को खत्म हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोक निर्माण विभाग की बैठक में कहा था प्रदेश में सभी सड़क 31 अक्टूबर से पहले गड्ढा मुक्त कर दी जाये।

 

 

सीएम व सचिव के निर्देश के बाद अल्मोड़ा में लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि हर्षित गुप्ता ने बताया कि उनके डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी मोटर मार्गो में पैच मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्बला से लक्ष्मेश्वर तक कुछ जगह पर सतह फिर से आंशिक रूप से उखड़ गयी थी जिसे ठीक करा लिया गया है।

 

ईई हर्षित गुप्ता ने बताया कि नगर के अंतर्गत एलआरसाह मोटर मार्ग ग्रामीण श्रेणी का मार्ग होने के चलते इसे योजना में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन शहर का महत्वपूर्ण मार्ग होने के चलते इसे पैच लैस के लिए मुख्य अभियंता की ओर से निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके बाद इस मार्ग को भी पैच लैस कर दिया गया है। मार्ग में दो जगह पेयजल लाइन से पानी रिसाव होने के कारण पैच मरम्मत का कार्य छूटा हुआ था। लेकिन वर्तमान में सभी जगह पर पैच मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता के निर्देश पर नगर क्षेत्र के अन्य सभी महत्वपूर्ण आंतरिक मोटर मार्गों में भी पैच मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है।

 

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *