इंडिया भारत न्यूज डेस्क: एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के चार युवकों ने एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद दुस्साहस का परिचय देते हुए उसका वीडियो वायरल कर दिया। सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में त्वरित कार्यवाही कर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मामला नैनीताल जिले के रामनगर का है। जानकारी के मुताबिक चिल्किया-टांडा के निवासी बताए जा रहे चार युवकों ने खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर एक नाबालिग बालिका के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर कई जगह वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
घटना को लेकर जनाक्रोश भी पनपने लगा। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर एक आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मामले में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में पॉक्सो एक्ट तथा बीएनएस की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर उनके छिपने की संभावित स्थानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए इस घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
India Bharat News Latest Online Breaking News


