अल्मोड़ा। पुनवानौला में रामलीला के आयोजन से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। छठे दिवस की रामलीला मंचन में लक्ष्मण ने शूर्पणखा नासिका छेदन, खर व दूषण राक्षसों का वध समेत कई दृश्यों का मंचन हुआ। देर रात तक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने रामलीला का आनंद लिया।
छठे दिन की रामलीला का उद्धाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडेय व ब्लाक प्रमुख लीला बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने लोगों से भगवान राम के बताएं मार्ग पर चलने व उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
रामलीला शूर्पणखा नासिका छेदन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद मारीच को रावण के द्वारा मृग रूप में भेजना, सीता हरण राम विलाप, जटायु तारण व सबरी आश्रम के भावपूर्ण दृश्यों का मंचन किया गया।
यहां राम की भूमिका में सूरज बिष्ट, लक्ष्मण कमल जोशी, सीता सोनी गैड़ा, खर अमित जोशी, दूषण रवि जोशी, शूर्पणखा अर्जुन सिंह बनौला, रावण हेमंत शाह, मारीच अमित जोशी, जोगी रावण पारस साह, जटायु अंशु राणा रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


