Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा के रवि और अभिनव राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाएंगे प्रतिभा, उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे दोनों बाल वैज्ञानिक

अल्मोड़ा। नगर के रानीधारा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्र रवि बिष्ट तथा राइंका भगतोला के छात्र अभिनव सिंह मेहरा का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। 18 से 23 नवम्बर तक भोपाल में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में यह दोनों बाल वैज्ञानिक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश से कुल सात बाल वैज्ञानिकों का चयन एनसीईआरटी द्वारा किया गया है।

 

रवि बिष्ट के मार्गदर्शक शिक्षक दीपक मेहता तथा अनिभव के मार्गदर्शक शिक्षिका नीमा बोरा हैं। रवि बिष्ट द्वारा ऑरडेनोंमेघा आधारित रोबोटिक्स खेती प्रणाली एक उन्नत और बुद्धिमान कृषि मॉडल बनाया गया है, जिसे खेती को अधिक प्रभावी और स्वचालित बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्रणाली में ऑरडेनोंमेघा माइक्रोकंट्रोलर का उपयोग किया जाता है, जो खेत या पॉलीहाउस के अंदर मिट्टी की नमी, तापमान, आर्द्रता और प्रकाश की तीव्रता जैसे विभिन्न पर्यावरणीय मानकों की निगरानी और नियंत्रण करता है।

 

अभिनव मेहरा द्वारा गणित पार्क का मॉडल बनाया गया है। जिसकी सहायता से सभी बच्चें बेसिक गणित की आवधारणाएं आसानी से और खेल-खेल में सीख सकते है। गणित पार्क के अन्तर्गत संख्या रेखा, संख्याओं के प्रकार, ज्यामिति आकृतियां, एचसीएफ, एलसीएम, ज्ञात करने वाली प्रणालियां को बच्चें आसानी से सीख सकते हैं।

 

जिला समन्वयक विज्ञान विनोद कुमार राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिवर्ष जिले के छात्र छात्राओं द्वारा उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। विगत् वर्ष पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हुई प्रदर्शनी में जिले के तीन बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

महापौर अजय वर्मा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रधुनाथ सिंह चौहान, सीईओ अत्रेश सयाना, डीईओ माध्यमिक चंदन बिष्ट, विनोद राठौर, पुष्कर सिंह भैसोड़ा समेत कई शिक्षकों, कर्मचारियों द्वारा दोनों बाल वैज्ञानिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Check Also

Almora-(big breaking):: नंदादेवी निवासी युवक की कार खाई में गिरी, रातभर कार में ही फंसा रहा युवक, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा ताकुला हाईवे में सिरकोट से आगे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *