अल्मोड़ा। दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस द्वारा सभी एंट्री व एग्जिट प्वाइंटों पर सघन चेकिंग की जा रही है।
दिल्ली में हुई ब्लास्ट की घटना के बाद अल्मोड़ा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस फोर्स के साथ ही इंटेलीजेंस व अन्य यूनिटों को भी हाईअलर्ट पर रखा गया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में वृहद चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
बाहरी राज्यों व जिलों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। जिले की सीमा वाले मार्गों पर वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा होटलों के साथ ही बाहरी राज्यों से यहां रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोमवार रात से जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी थानाध्यक्षों को सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। एसएसपी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना अपने नजदीकी थाने व चौकी में दें।
India Bharat News Latest Online Breaking News