अल्मोड़ा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए-भाजपा को मिली जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। जीत से गदगद भाजपा नेताओं ने कहा यह प्रचंड जीत सुशासन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास की जीत है।
भाजपा जिला इकाई और नगर मंडल की ओर से हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, पारदर्शी शासन और विकास केन्द्रित राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। यह जीत साबित करती है कि भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग तक पहुंची हैं और लोग विकास का मॉडल ही पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत का सकारात्मक प्रभाव अब उत्तराखंड में भी दिखाई देगा। और 2027 विस चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा यह विजय केवल बिहार की नहीं, बल्कि 2027 उत्तराखंड के लिए ऊर्जा का काम करेगी। आने वाले समय में घर–घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाएगा।
इस दौरान महापौर अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजीव गुरुरानी, जिला महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, मनोज जोशी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, राजा खान, रणजीत भंडारी, पार्षद अमित साह, अमित बिष्ट, नरेंद्र, त्रिलोचन जोशी, कैलाश गुरुरानी, आनंद कनवाल, लीला बोरा, बीना नयाल, दीपा अधिकारी, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, सलमान अंसारी, जगमोहन बिष्ट, जगत तिवारी, नेहा उप्रेती, हीरा, आशीष जोशी, संजय अग्रवाल, अजय वर्मा, शुभम रौतेला, राजिक अंसारी, किशन बिष्ट, दीपक कपूर, नीरज सांगा, अभिषेक जोशी, मुकुल कुमार, रमेश लाल, रमेश धपोला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News