Breaking News

अल्मोड़ा में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत, पढ़ें पूरी खबर

 

 

अल्मोड़ा। भाजपा नगर मंडल द्वारा शुक्रवार को चौघनपाटा में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रजा अली अंसारी, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन पंत, प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राजा खान, कुमाऊँ सह संयोजक, अनुसूचित मोर्चा वीरेंद्र आर्य, प्रदेश मंत्री, ओबीसी मोर्चा कैलाश गिरी का स्वागत किया गया।

 

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और इससे जिला एवं प्रदेश स्तर पर भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की टीम में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का चयन होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती के बल पर 2027 में उत्तराखंड में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विचारधारा और सेवा भाव के साथ कार्य करता है तथा नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

 

यहां पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री प्रकाश भट्ट, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, कैलाश गुरुरानी, मनोज सनवाल, जगदीश नगरकोटी, दिनेश मठपाल, संजय बिष्ट, अमित साह, संजय जोशी, आनंद डंगवाल, जगमोहन बिष्ट, कृष्ण बहादुर, गोविंद मेटेला, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, शुभम रौतेला, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, आशीष कुमार, विक्की कुमार, अफसर खान, प्रमोद पवार, कमलेश, कमला तिवारी, दीपा अधिकारी, निशा बिष्ट, प्रीति रस्तोगी, पूनम बोहरा, मीना नेगी, रीता पंत, अलका नज़्जौन, सोनिया कर्नाटक, दीप्ति सोनकर, जगत तिवारी, आनंद कनवाल, प्रेम लटवाल, राहुल कनवाल, भूपेंद्र कनवाल, विजय कनवाल, पंकज सिंह, मनोज जीना, संजय सिंह, दीपक जीना, हितेश नेगी, बिपिन बिष्ट, जगदीश लटवाल, हरीश रावत समेत कई मौजूद रहे।

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *