Breaking News

बीजेपी ने कांग्रेस के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, कांग्रेस की बयानबाजी का किया विरोध

 

अल्मोड़ा: भाजपा ने कांग्रेस पर गलत बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में चौघानपाटा में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। जिसमें पार्टी के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार ऐसे बयान दे रही है, जिससे जनता में भ्रम फैल रहा है और राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए और जनता के मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पुतले का पुतला दहन, भ्रामक विरोध प्रदर्शन अन्य झूठे आरोपों के प्रति की जा रही टिप्पणियों के विरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सम्मानजनक आचरण और राष्ट्रीय भावना की पुनर्स्थापना के लिए भारतीय संस्कृति के अनुरूप सांस्कृतिक और शांतिपूर्ण विरोध के रूप में यह यज्ञ किया गया है। उन्होंने कहा जब राजनीति में मर्यादा टूटने लगे, तब समाज को आध्यात्मिक चेतना से मार्ग दिखाना चाहिए।

 

महापौर अजय वर्मा ने कहा कि यह यज्ञ उन राजनीतिक दलों और नेताओं की विवेकहीन टिप्पणियों और उत्तराखंड विरोधी मानसिकता के विरोध में किया गया, जो बार-बार उत्तराखंड की एकता, संस्कृति के प्रति अपमानजनक वक्तव्य दे रहे हैं।

 

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिल्खवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन पंत, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा कैलाश गोस्वामी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजीक अंसारी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा त्रिलोक राम, नगर महामंत्री देवेन्द्र भट्ट, सौरव वर्मा, मनोज तिवारी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, वरिष्ठ नेता रंजीत भंडारी, कैलाश गुरुरानी, रमेश धपोला, कमला तिवारी, प्रीति रस्तोगी, जगदीश नगरकोटी, पार्षद अभिषेक जोशी, रमेश मेर, प्रमोद पवार, कृष्णा नेगी, गौरव भंडारी, हिमांशु लोहनी, गिरीश पाण्डेय, सलमान अंसारी, अभिषेक तिवारी, विपीन बिष्ट, नीरज सांगा,निशा बिष्ट, कविता वर्मा, शुभम रौतेला आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *