Breaking News

अल्मोड़ा में 22 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन, जानिए क्या है वजह

 

अल्मोड़ा: मां नंदा हिंदू समिति के तत्वावधान में नगर के सिमकनी मैदान में 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन होगा। कार्यक्रम संयोजक मनोज सनवाल ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने कहा सम्मेलन में 6 हजार से अधिक नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज की एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण है।

सनवाल ने बताया सम्मेलन को लेकर नगर को 25 बस्तियों में बांटा गया है। इन बस्तियों के हर घर तक पहुंच कर नागरिकों को सम्मेलन में पहुंचने का न्यौता दिया गया है। अलग-अलग बस्तियों से आने वाली महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधान मे झांकियां लेकर पहुंचेंगे। 11 बजे से सम्मेलन शुरू होगा।

 

बाइक रैली संयोजक मोनू शाह ने बताया सम्मेलन के दिन लक्ष्मेश्वर तिराहे से सिमकनी मैदान तक बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली में दर्जनों युवा भागीदारी करेंगे। डा. सीपी फुलोरिया ने कहा आरएसएस का शताब्दी वर्ष, वंदे मातरम के 150 और गुरु गोविंद सिंह के बलिदान का 350 वां वर्ष है। हिंदू समाज को एकजुट करना और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य है।

 

इस मौके पर संयोजक कैलाश गुरुरानी, मनोज तिवारी, दीपक पांडे, सुनील कर्नाटक, हेमा कांडपाल, बीना नयाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय और मल्ला महल का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा: कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जिला भ्रमण के दूसरे दिन ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *