Breaking News

दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी कार, दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अल्मोड़ा के बाद अब उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे में डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। कार संख्या UK 07 HA 3697 अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई। सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल को रवाना हुई।

 

दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस व एसडीआरएफ टीमों ने रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया। हादसा की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मृतकों की शिनाख्त तुषार खत्री पुत्र दिनेश (25) एवं अजय पुत्र मिजान सिंह (26) के रूप में हुई है। दोनों ढुइंक, रिखाऊं, पुरोला, उत्तरकाशी के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद मृतकों के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

 

गौरतलब है कि गुरुवार 26 फरवरी को अल्मोड़ा जिले के बसोली क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने शासन प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए है।

 

Check Also

पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राइंका अल्मोड़ा में हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन, एलुमनाई ने साझा किए अनुभव, दिखा उत्साह

  अल्मोड़ा: पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पूर्व छात्र सम्मेलन (Alumni Meet) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *