Breaking News
tiger
tiger

बिग ब्रेकिंग: बाघ के हमले में महिला की मौत, लोगों में भयंकर आक्रोश, चौराहे पर शव रखकर लगाया जाम

 

हल्द्वानी: रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज स्थित पनियाली गांव में बाघ के हमले से 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला घास लेने जंगल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। बाद में घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में उसका शव मिला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग जंगल जाने से डर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कमला फर्त्याल रोज की तरह आज भी सुबह अकेले जंगल में घास लेने गई थी। दोपहर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। थक हार कर परिजनों ने मामले की सूचना वन विभाग और मुखानी थाना पुलिस को दी।

वन विभाग व पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ जंगल में महिला की तलाश में कांबिंग की। इस दौरान टीम को कई जगह खून और महिला के कपड़े मिले। लगभग दो किलोमीटर अंदर जंगल में महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

दो सप्ताह में दूसरी घटना से फूटा गुस्सा

क्षेत्र में 15 दिन के भीतर यह दूसरी मौत है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों ने अधिकारियों के सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने वन विभाग चौकी और कटघरिया चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न्याय दो के नारे लगाए और आदमखोर बाघ को मारने की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास करती रही। मौके पर पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Check Also

बड़ी खबर: एसडीएम के सामने PWD के अधिकारी की पिटाई, भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *