अल्मोड़ा: लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा विश्व महिला दिवस ईनाकोट में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया तथा वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा करने के साथ ही भविष्य की दिशा पर विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में 22 ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित 200 से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा महिलाओं के साथ किये जाने वाले भेदभाव पर गहरे कटाक्ष किये। वक्ताओं ने घर परिवार और समाज में महिला हिंसा की निरंतर बढ़ रही घटनाओं में गहरी चिंता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम को ग्राम प्रधान तारा नयाल, पूजा भाकुनी, शीला देवी, भावना आर्या, सरिता सुयाल, लोक प्रबंध विकास संस्था के ईश्वर जोशी, सुनील बाराकोटी, मदन बिष्ट, चंदन बिष्ट, दया जोशी, दीपा बिष्ट, हेमा भंडारी, दीपा भाकुनी, हिमानी आर्या, प्रेमा पिलख्वाल, भावना आर्या आदि ने संबोधित किया।
संचालन दीप्ति भोजक व पूजा बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
India Bharat News Latest Online Breaking News




