Breaking News
news logo
news logo

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय चगेठी में नए सत्र के आवेदन आमंत्रित, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा : धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चगेठी में नवीन सत्र 2026- 27 हेतु नये आवेदन आमंत्रित किया जा रहे हैं ।

 

भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा योजना अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा से वंचित व अपवंचित एससी-एसटी, ओबीसी, जनरल, बीपीएल की बालिकाओं को माध्यमिक स्तर तक बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं ।

 

यह जानकारी देते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चगेठी के वार्डन ने बताया कि जिले में कहीं भी कक्षा 1 से 12 तक की कोई बालिका जो शालात्यागी हो या जिसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है या फिर वो अपवंचित वर्ग से हैं प्रवेश ले सकते हैं । जबकि प्रवेश हेतु अध्यनरत बालिकाओं को विद्यालय में भोजन एवं रहने की व्यवस्था, निशुल्क पाठ पुस्तकें ,स्टेशनरी सुविधा, चिकित्सा सुविधा ,आवासीय प्रशिक्षण दक्षता संवर्धन, जीवन रक्षक कौशल प्रशिक्षण के अतिरिक्त 2400 वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

 

प्रवेश हेतु बालिकाओं को टीसी रिजल्ट ,बीपीएल कार्ड, जाति प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल बालिकाओं को आठ फोटो अभिभावक की फोटो सहित आवश्यक प्रमाण पत्र देने होंगे। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा अध्यनरत हेतु जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ प्राप्त करने हेतु नए सत्र के प्रवेश हेतु प्रोत्साहित करें।

Check Also

स्कूल समय बदलने का अभिभावकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

अल्मोड़ा: विद्यालयों के प्रस्तावित समय परिवर्तन के विरोध में धौलछीना क्षेत्र के अभिभावकों ने एकजुट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *