Breaking News

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने बढ़ते अपराध पर धामी सरकार को घेरा, सरकार को बताया विफल

अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और बढ़ते महिला अपराध से महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है। बढ़ते महिला अपराध को रोकने में राज्य सरकार कोई ठोस व निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।

 

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी पर कार्रवाई नहीं होने से पूरे राज्य में आक्रोश बना हुआ है। वहीं हाल ही में उधमसिंह नगर के रूद्रपुर जिले के एक अस्पताल में नर्स के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की नृशंस घटना सामने आई। यह घटनाएं स्पष्ट करती हैं कि महिलाएं कही पर भी सुरक्षित नहीं है।

 

बिष्ट ने कहा सरकार महिला सुरक्षा की बात तो करती हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज भी सुरक्षित नही है। शहरों में भी महिलाओं का बाहर निकलना डर के बिना संभव नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि युवा डिग्री लेकर सड़कों पर घूम रहा है। सरकारी नौकरियां नहीं निकाली जा रहीं, जो निकली भी उनके पेपर लीक हो जा रहे हैं। राेजगार के लिए युवा लगातार पलायन कर रहे हैं। महंगाई चरम में पहुंच चुकी है। गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार ने उज्जवला योजना के कनेक्शन तो दे दिए लेकिन सिलिंडर के दाम बढ़ने के कारण महिलाएं फिर से धुएं में खाना बनाने को मजबूर हैं। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से होटलों व कैटरिंग व छोटे ढाबे और रैस्टोरेंट संचालक अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने की कगार में पहुंच गए हैं। उन्होंने सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

 

इस दौरान कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव लीला जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, जिला महामंत्री जया जोशी और तारा तिवारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

news logo

ताकुला और धौलादेवी ब्लॉक के 10 विद्यार्थियों को मिलेगी मंजुल स्मृति छात्र​वृत्ति, इस दिन होगा कार्यक्रम

  अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति आयोजन समिति द्वारा इस बार नगर स्थित राजा आनंद सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *