Breaking News
Oplus_131072

स्कूल समय बदलने का अभिभावकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

अल्मोड़ा: विद्यालयों के प्रस्तावित समय परिवर्तन के विरोध में धौलछीना क्षेत्र के अभिभावकों ने एकजुट होकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में अभिभावकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी, भैसियाछाना को एक ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में अभिभावकों ने बताया कि नई समय सारिणी, जिसके अनुसार विद्यालयों का समय प्रातः 7:10 बजे प्रस्तावित किया गया है, क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकांश छात्र-छात्राएं 10 से 12 किलोमीटर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से विद्यालय आते हैं।

 

अभिभावकों का कहना है कि इन मार्गों में घने जंगल, सुनसान रास्ते तथा जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति में बच्चों का सुबह बहुत जल्दी घर से निकलना उनकी सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि प्रस्तावित समय परिवर्तन पर पुनर्विचार किया जाए और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित समय (जो पहले से संचालित था) को ही जारी रखा जाए।

 

अभिभावकों ने उम्मीद जताई है कि उनकी इस मांग को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित उच्चाधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि समय में बदलाव किया गया तो बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी विभाग की होगी।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष प्रताप जीना विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बीना बोरा आदि अभिभावक मौजूद रहे

Check Also

धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाँज का द्वितीय वार्षिकोत्सव

अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाँज का द्वितीय वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *