अल्मोड़ा: बीयरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ-साथ ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
28 मार्च को कक्षा 6 से 9 एवं कक्षा 11 के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जबकि 31 मार्च मंगलवार को नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों का भी वार्षिक परिणाम घोषित किया गया तथा यूकेजी और कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए विशेष ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में नवनिर्मित इंफिनिटी हॉल का उद्घाटन अभिभावकों द्वारा किया गया। यह हॉल विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियों के लिए तैयार किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे विद्यार्थियों के स्वागत गीत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर दीपिका विल्सन और उपप्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उपप्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस वर्ष प्राइमरी वर्ग में हनविका भोज 99.85% से जूनियर वर्ग में अनुष्का तिवारी 99.38% से एवं सीनियर वर्ग में कोमल बिष्ट 96.4% से स्कूल टॉपर रहे।
ऑल राउंडर जूनियर वर्ग में युवराज थापा व सीनियर वर्ग में यशराज मटेला एवं अनुशासन में जूनियर वर्ग में मणिकर्णि का सीनियर वर्ग में स्वाति बिष्ट एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति में भार्गव पंत, दिव्यांशी जोशी, दिशानी जोशी, वैभवी शैली एवं सपना आर्या रहे।
कक्षा एक में शिवम ढेक, आरवी पिलख्वाल, मयंक बिष्ट कक्षा 2 में हनविका भोज, देवांश तिवारी, योगेश सिंह मेहता, कक्षा 3 में कोईनश्री, आरुष मेहरा, भार्गव पंत, कक्षा 4 में रिद्धिमन वेदांत, दीपक पाटिल, दिव्यांना बोरा, कक्षा 5 में प्रीशा सा, भौमिक पांडे, सिद्धान्त अलमिया, कक्षा 6 में आयांशी पांडे, प्रियांशु तिवारी, चित्रा शैली, कक्षा 7 (अ) में गरिमा नयाल, वैभवी शैली, दक्षिता मेर, परिधि राज, कक्षा 7 ब में मयंक रावत, संकल्प त्रिपाठी, वेदांश सिरारी, कक्षा 8 (अ) में अक्षत बोरा, नैतिक लोहनी, संगीता सिंगवाल, अंकुर बिष्ट, कक्षा 8 (ब) में अनुष्का तिवारी, परीक्षित कार्की, हृदयांशी वर्मा, कक्षा 9 (अ) में लक्ष्य रावत, वर्णिका बिष्ट, हर्षित मेहता, कक्षा 9 (ब) में संजीवनी अलमिया, जीविका जोशी, अंशिका, कक्षा 9 (स) में कोमल बिष्ट दिव्यांशिका, हर्षिता मेहरा, प्राची पांडे, कक्षा 11 (अ) में अक्षरा बिष्ट, स्वाति बिष्ट, वैशाली पिलख्वाल, 11 (ब) में अभिलाषा जोशी, सानवी, दिव्या, काव्या ह्यांकी, 11 (स) में अमन सिंगवाल, अखिलेश नयाल, काजल मेहता क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सीनियर एवं जूनियर वर्ग के टॉपर्स, अनुशासन, स्वच्छता, बहुमुखी प्रतिभा एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। उनके अभिभावकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी निरुपमा भट्ट तलवार, तिलक राज तलवार, निरूपेंद्र तलवार एवं मुस्कान तलवार ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मनोरमा आर्या द्वारा किया गया।
India Bharat News Latest Online Breaking News
