
अल्मोड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के संगठनात्मक चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। जिसमें कुंदन सिंह भंडारी को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त चुनाव प्रभारी महेश चंद्र की मौजूदगी में संगठनात्मक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल ने की। सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर कुंदन सिंह भंडारी को ब्लॉक कमेटी का अध्यक्ष चुना।
इसके अलावा बबलू अलमियां, प्रकाश खाती, राजू आर्य, लक्ष्मण मेहरा, प्रकाश बिष्ट तथा एडवोकेट नवल जोशी को जिला कमेटी के लिए प्रतिनिधि चुना गया। जबकि दिनेश नेगी और सुरेश बोरा को पीसीसी सदस्य के लिए चुना गया। चुनाव प्रभारी महेश चंद्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। तथा कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने और भाजपा की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने का आह्वान किया।
बैठक में कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि हरीश भाकुनी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष भुवन दोसाद, सेवादल अध्यक्ष दीपक सिंह बोरा, हरीश आगरी, चंदन वर्मा, राजेंद्र बोरा, चंद्रशेखर लोहनी, रणजीत नयाल, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News