डेस्क। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। एक दुखद खबर चमोली जिले से सामने आ रही है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुनमान चट्टी के पास कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार कार खाई में गिरने के बाद अलकनन्दा नदी में समा गयी बताया जा रहा है कि कार में 3 लोग सवार थे। जिसमें 2 लोगो के शव बरामद कर लिए गए है। खबर लिखे जाने तक एक व्यक्ति लापता चल रहा है।
कार में बद्रीनाथ में तैनात एक पुलिस कर्मी ओर उनके परिजन सवार थे। घटना, देर रात की बताई जा रही है पुलिस ओर एसडीआरएफ मौके पर खोजबीन में जुटी है।
India Bharat News Latest Online Breaking News