डेस्क। उत्तराखंड के कई जिलों में हो रही मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। कुमाऊं के मुकाबले गढ़वाल मंडल के कई जिले बारिश से काफी प्रभावित हुए है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर मलबा व बोल्डर आने का सिलसिला जारी है। अब भी कई सड़के सड़कें बंद है। नदी नाले भी पूरे उफान पर है। ग्रामीण क्षेत्रो में सड़कें बंद होने से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।
उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी राज्य के अनेक स्थानों में तेज बारिश हो सकती है। खासकर रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने चेतावनी के तौर पर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें व राजमार्ग बंद हो सकते हैं। ऐसे में आवाजाही करना भी जोखिम भरा हो सकता है। लिहाजा, विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
India Bharat News Latest Online Breaking News